Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने दी 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
    कोरबा

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने दी 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

    By Vinod Mittal05/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार जारी विकास कार्यो की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के विभिन्न वार्डो को 04 करोड़ 85 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई।
    प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री सह कोरा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 03 करोड़ 75 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, वहीं 01 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्य का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित निगम के अन्य पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 04 राताखार पुल से बजरंग चौक होते हुये बाईपास सड़क तक 02 करोड़ रूपये की लागत से सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य किया जाना हैं, इसी प्रकार वार्ड क्र. 04 राताखार सतनाम भवन परिसर के पास 15 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष व किचन शेड का निर्माण, वार्ड क्र. 03 राताखार मुक्तिधाम में 45 लाख रूपये की लागत से व्हूम वेस्ट प्रदूषण मुक्त दाहगृह का प्रदाय स्थापना संचालन एवं संधारण कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 18 कोहडि़या स्थित ब्रम्हकुमारी प्रजापति आश्रम के पास 10 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्र. 17 भैंसखटाल ढोढ़ीपारा में नहर किनारे सूरज बरेठ घर के पास 06 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच एवं अन्य विस्तार कार्य तथा वार्ड क्र. 03 अंतर्गत 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से टी.पी. नगर जोन कार्यालय का निर्माण कार्य भी कराया जाना हैं, इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किया गया, वहीं 01 करोड़ 09 लाख 51 हजार रूपये की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंग सहित डिवाईडर एवं विद्युतीकरण कार्य निगम द्वारा कराया गया है, जिसका लोकार्पण उनके करकमलों से किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी से बिन्दु दीदी व रूकमणी दीदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी के साथ-साथ पार्षद रवि सिंह चंदेल, लक्ष्मण श्रीवास, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू, प्रेमलता बंजारे, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, रामेश्वर वैष्णव, पूर्व पार्षद दीपा राठौर, मनोज राठौर, दिनेश झा, नरेन्द्र पाटनवार, अनिल यादव, आकाश श्रीवास्तव, मोनू आदिले, सीकेेन्द्र मसीह, कृष्णा महराज, गया दास रात्रे, मालिकराम जांगडे, मीना तिवारी, ममता राजपूत, शीला वैष्णव, राजेश बघेल, सरिता कुर्रे, संगीता चतुर्वेदी, नारायण जांगडे, शिवचरण बंजारे, आकाश कुर्रे, प्रहलाद लहरे, सुमन खांडे आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

    29 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कृष्णा हुंडई में “जागो अभियान” अंतर्गत जगाई गयी सामाजिक चेतना
    Next Article (कोरबा) व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने के आरोप में दो कथित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.