कोरबा (मंथन) 26 मई को जिला चेम्बर ऑफ कॉमेर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, कोरबा का 1 प्रतिनिधिमंडल कोरबा तुलसी नगर स्थित बिजली विभाग के जोन कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मिलने गया, जहां कोई भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। सभी अधिकारियो की कुर्सियां खाली मिली। उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में वहां के अधिकारियो की खोजबीन की गई जहां किसी के भी कई आज व घंटे तक नहीं आने की जानकारी मिलने पर उक्त प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अपना रोष जताते हुए उपस्थित जूनियर इंजीनियर व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सौंपा गया।
मुख्य रूप से व्यवसाय का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक इस दौरान न्यूनतम 3 से 4 बार निरंतर प्रतिदिन घंटो बिजली बंद होना आम बात हो गई है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीना दुभर हो रहा है। बिजली से ही एसी, कूलर एवं पंखे के माध्यम से आमजनों को थोड़ी बहुत राहत मिलती है, लेकिन आप बिजली विभाग की अति लचर व्यवस्था के चलते आपके विरुद्ध व्यापरी आंदोलन करने का मन बना चुके है।
प्रतिनिधिमंडल में यह मुख्य पदाधिकारी हुए शामिल उपाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, आर.पी. तिवारी, मनोज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल व अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
27 मई / मंथन मित्तल



