कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभांवित किये जाने के उद्देश्य से 26 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के कलस्टर ग्राम निरधी, पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जटगा और कटघोरा के ग्राम छिंदपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
26 मई / मंथन मित्तल



