Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) संस्कार भारती बच्चों के लिए 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला 1 जून से करेंगी आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) संस्कार भारती बच्चों के लिए 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला 1 जून से करेंगी आयोजित

    By Vinod Mittal05/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कला और संस्कृति के संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में 1 जून से 10 जून तक 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
    यह कार्यशाला कटघोरा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित होगी। कार्यशाला में बच्चों को चित्रकला की बारीकियां अनुभवी चित्रकार संदीप कुमार सारथी द्वारा विशेष रूप से सिखाई जाएंगी। आयोजन समिति का उद्देश्य बच्चों की कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करना है।
    कार्यशाला में दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला वर्ग 6 से 10 वर्ष तथा दूसरा वर्ग 11 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए रहेगा। प्रत्येक वर्ग में 20-20 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। पंजीयन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस कला प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।
    आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी रंग सामग्री एवं ड्राइंग पेपर साथ लाना होगा। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को स्केचिंग, रंग संयोजन, प्रकृति चित्रण एवं कलात्मक अभिव्यक्ति की विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    इस आयोजन में संस्कार भारती संयोजन समिति कटघोरा की सक्रिय भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के संयोजन में श्रीमती हेमलता सिदार, कार्यक्रम संयोजक शिव शंकर जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं। संस्कार भारती की इस पहल को कला और साहित्य के क्षेत्र में बच्चों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। क्षेत्र के अभिभावकों और कला प्रेमियों में इस कार्यशाला को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

    25 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वनांचल में बिजली कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बहाल की बिजली आपूर्ति
    Next Article (कोरबा) कटघोरा में जनसमस्या निवारण शिविर हुआ संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.