Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा वनमंडल ने महाभियान चला हटाए शिकारियों के फंदे और अवैध करंट तार
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा वनमंडल ने महाभियान चला हटाए शिकारियों के फंदे और अवैध करंट तार

    By Vinod Mittal05/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोरबा वनमंडल के सभी 6 परिक्षेत्रों में वन्यप्राणियों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, वन प्रबंधन समितियों, एनजीओ और ग्रामीणों ने मिलकर जैव विविधता संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
    इस वर्ष जैव विविधता दिवस की थीम “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” रखी गई थी। इसी के तहत ग्राम लेमरू, बालको, कोरबा, करतला, पसरखेत और कुदमुरा परिक्षेत्रों में जमीनी स्तर पर विशेष अभियान चलाए गए।
    ग्राम पसरखेत परिक्षेत्र के सघन एवं अतिसंवेदनशील जंगल क्षेत्र में वन अमले और एनजीओ की संयुक्त टीम ने एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया। इस दौरान जंगलों में शिकार के लिए लगाए गए फंदों की खोजबीन की गई तथा अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट प्रवाहित बिजली के तारों को काटकर हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान वन्यप्राणियों को शिकारियों से बचाने और जंगलों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
    ग्राम पंचायत करतला क्षेत्र में ग्राम छिनकोना और बरमार तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक और हानिकारक खरपतवार हटाए गए। जनपद अध्यक्ष अशोका कंवर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। वन अधिकारियों ने लोगों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी और संवैधानिक दायित्वों की जानकारी भी दी।
    अभियान के दौरान एशियन ओपनबिल स्टॉर्क जैसे प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित आवासों को संरक्षित रखने पर चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्र के करीब स्थित बालको परिक्षेत्र में वन्यजीवों के सुरक्षित विचरण और संरक्षण को लेकर परिचर्चा आयोजित हुई। वहीं प्रसिद्ध केंटर पिकनिक स्पॉट पर वन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
    कोरबा मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में विलुप्त हो रही स्थानीय पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए लोगों को अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने होंगे।
    कुदमुरा परिक्षेत्र में हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने और हाथियों की सुरक्षा को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही लबैद परिसर के जलाशय को ग्रामीणों की मदद से प्लास्टिक मुक्त बनाया गया, ताकि जलीय जीवों का संरक्षण हो सके। जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
    जैव विविधता के लिहाज से समृद्ध लेमरू क्षेत्र में ग्रामीणों और वन प्रबंधन समितियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर जंगलों और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
    इस अवसर पर कोरबा वनमंडल डीएफओ प्रेमलता यादव ने कहा कि “जैव विविधता और वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा कि “जंगल, जल स्रोत और वन्यप्राणी पर्यावरण संतुलन के महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि स्थानीय स्तर पर लोग जागरूक होकर छोटे-छोटे प्रयास करें तो जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।” उन्होंने ग्रामीणों और वन समितियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही जंगल और जैव विविधता सुरक्षित रह पाएंगे।

    23 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मरवाही-पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू-मचा रहे आतंक
    Next Article (कोरबा) जल की किल्लत से वार्डवासी हलाकान

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.