Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मरवाही-पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू-मचा रहे आतंक
    कोरबा

    (कोरबा) मरवाही-पेंड्रा के जंगलों में घूम रहे रहस्यमयी दुर्लभ सफेद भालू-मचा रहे आतंक

    By Vinod Mittal05/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आमाडांड-बसंतपुर क्षेत्र में ग्रामीण पर किया हमला
    * गांवों में दहशत
    कोरबा (मंथन) मरवाही वनमंडल के घने जंगलों में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खोडरी रेंज के आमाडांड, बसंतपुर, नकमान और मरवाही-पेंड्रा क्षेत्र तक इस रहस्यमयी भालू की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। कभी जंगलों में तो कभी आबादी के बीच अचानक नजर आ रहे इस सफेद भालू ने ग्रामीणों के बीच भय और कौतूहल दोनों पैदा कर दिया है।
    स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है, जबकि वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने अपील की है। बताया जा रहा है कि ग्राम आमाडांड के कुछ ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान ग्राम आमाडांड और बसंतपुर के बीच घने जंगल में उनका सामना अचानक सफेद भालू से हो गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही भालू ने आक्रामक होकर एक अधेड़ ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और लाठियां पटकते हुए भालू को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की। घायल ग्रामीण को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    ग्रामीणों के अनुसार यह दुर्लभ सफेद भालू केवल जंगलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों में भी घुस आया। बताया जा रहा है कि भालू ग्राम आमाडांड और बसंतपुर के भीतर पहुंचकर तीन घरों के आसपास घूमता देखा गया। सुबह लगभग 5 बजे वह ग्राम के मुख्य चौक और बस स्टैंड के आसपास नजर आया, जिससे पूरे ग्राम में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान विद्यालय के सामने रहने वाले कैलाश कुमार कासीपुरी नामक व्यक्ति पर भी भालू ने हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं हाथ में चोट आई है।
    भालू ने कई अन्य ग्रामीणों को भी दौड़ाया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई परिवारों ने सुबह होते ही अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया।
    इलाके में सफेद भालू दिखाई देने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामो से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई लोगों ने दूर से अपने मोबाइल कैमरों में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सफेद रंग का विशालकाय भालू जंगल और बस्ती के बीच घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यह संभवतः रंग परिवर्तन वाला स्लॉथ बियर हो सकता है।
    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डिप्टी रेंजर और वन अमला मौके पर पहुंच गया। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग अब भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। मरवाही वनमंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि सफेद भालू अनाउंड, नकमान और बसंतपुर क्षेत्र से होते हुए मरवाही वनमंडल के कक्ष क्रमांक 2351 की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति पर हमला किया। घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि भालू दोबारा आबादी की ओर न लौटे। वहीं सीसीएफ मनोज पांडेय ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

    23 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कृष्णा टाटा छुरी द्वारा आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप संपन्न-155 से अधिक लोगों को मिला लाभ
    Next Article (कोरबा) कोरबा वनमंडल ने महाभियान चला हटाए शिकारियों के फंदे और अवैध करंट तार

    Related Posts

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    09/23/2026

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    09/23/2026

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    09/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/23/2026

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    * डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने का…

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) जमीन बंटवारे पर हुआ खूनी विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.