Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का हुआ समापन
    कोरबा

    (कोरबा) “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का हुआ समापन

    By Vinod Mittal05/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प
    * दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न
    * कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए।
    प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। अगले सत्र में “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व” विषय पर भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की। “देश के समक्ष चुनौतिया” विषय पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर अपने विचार रखे, अध्यक्षता मीना शर्मा ने की। “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सिंह ने की। इसके पश्चात “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान-एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अवधेश जैन ने विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवादी सोच को स्पष्ट किया।
    इस सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की। वहीं “कार्य पद्धति” विषय पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता भोजराम देवांगन ने की। मीडिया प्रबंधन एवं संवाद विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत शुक्ला रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयाल उईके के ने की बुथ प्रबंधन पर सुनील पिल्लई मुख्य वक्ता के रूप में रहे वह अध्यक्षता ज्योति वर्मा ने की। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में नंदन जैन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मोदी ने की।
    पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रहित एवं आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    22 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारत विकास परिषद की शाखा शक्ति स्वरूपा द्वारा किया गया प्रशांति वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्य
    Next Article (कोरबा) ब्लैक मेज़ बना महिला आत्मनिर्भरता का नया प्रतीक

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.