Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    By Vinod Mittal05/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) आकांक्षी जिला कोरबा में जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से यूसीएचसी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समुदाय में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान, बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के प्रति जागरूकता, तथा समय पर जांच एवं उपचार को बढ़ावा देना था।
    शिविर के दौरान लगभग 206 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जरूरत अनुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं। विशेष रूप से सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर समुदाय को जागरूक किया गया।
    स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना और अत्यधिक कमजोरी की जानकारी दी तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी गई। साथ ही सिकल सेल रोग की समय पर स्क्रीनिंग, नियमित उपचार और परामर्श के महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया।
    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों एवं समुदाय के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर शहरी एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने, प्रारंभिक पहचान को मजबूत करने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर रेफरल और परिवार स्तर पर जागरूकता से बच्चों, महिलाओं और कमजोर वर्गों में गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।

    19 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम आयोजित करने बैठक में लिया गया निर्णय
    Next Article (कोरबा) भाजपा के ऋषिकांत सिदार ने भरा नामांकन

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.