Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लोककला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान अंतर्गत 2000 से अधिक लोग हुए जागरूक
    कोरबा

    (कोरबा) लोककला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान अंतर्गत 2000 से अधिक लोग हुए जागरूक

    By Vinod Mittal05/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से गैरसंचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विकासखंड कटघोरा के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में लोककला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।
    जानकारी के अनुसार 17 एवं 18 मई को आयोजित इस विशेष अभियान के तहत बस स्टैंड क्षेत्र, मुड़ापार बाजार, बुधवारी बाजार तथा चोटियां पोड़ी-उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं मिड मीडिया गतिविधियों का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदाय तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग से संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुंचाना था। लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों ने गीत, नाटक, नृत्य और संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।
    बाजार क्षेत्रों में आयोजित इन प्रस्तुतियों ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच तथा बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई।
    लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया कि बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए। साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं समय-समय पर परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।
    स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं एवं रेफरल सेवाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियां कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभियान के माध्यम से 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्य नारायण केशरी के मार्ग-दर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, जिला सलाहकार गैर संचारी रोग डॉ. नरेंद्र जायसवाल, जिला सलाहकार सिकल सेल अरविंद भारती, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के डॉ. डी. श्याम कुमार का विशेष सहयोग रहा।

    18 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सड़क हादसे में घायल युवक ने 15 दिन उपचार पश्चात तोड़ा दम
    Next Article (कोरबा) 40 लाख गबन की शिकायत पश्चात जांच टीम 20 मई को पहुंचेगी ग्राम पंचायत गुरसिया

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.