कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के अप्पू गार्डन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब झाड़ियों के बीच से अचानक एक गोरिल्ला निकलकर बच्चों के सामने आ गया। कुछ पल के लिए बच्चे और परिजन चौंक गए, लेकिन कुछ ही देर में गार्डन ठहाकों और किलकारियों से गूंज उठा।
बताया जा रहा हैं की बच्चे झूलों और फिसलपट्टी पर खेल रहे थे। तभी पेड़ों के पीछे से ‘हू-हू’ की आवाज करता हुआ 7 फुट लंबा गोरिल्ला निकला। छोटे बच्चे पहले मम्मी-पापा से चिपक गए। गोरिल्ला के वेश में आये कलाकार ने जब हाथ हिलाया, बच्चों को टॉफी बांटी और जमीन पर लोटकर मस्ती की। तब डर मिनटों में गायब हो गया। इसके बाद तो बच्चों ने गोरिल्ला दादा को घेर लिया। किसी ने केला खिलाया, किसी ने कान खींचे, किसी ने पीठ पर सवारी की। रेस, लुका-छिपी और डांस तक हुआ।
गार्डन प्रबंधन ने बताया की गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए यह सरप्राइज रखा गया था। गोरिल्ला बने कलाकार ने बच्चों को “जंगल बचाओ, जानवरों से दोस्ती करो” का संदेश भी दिया।
18 मई / मंथन मित्तल



