Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अवयस्क पुत्र पर लगा पितृहंता का आरोप-किशोर न्याय बोर्ड में पेश
    कोरबा

    (कोरबा) अवयस्क पुत्र पर लगा पितृहंता का आरोप-किशोर न्याय बोर्ड में पेश

    By Vinod Mittal04/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-चाम्पा सड़क मार्ग अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र में एक विधि से संघर्षरत बालक पर अपने ही पिता की हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की घरेलू विवाद के चलते हुए इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक का अपने पुत्र के साथ घरेलू बातों और पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अवयस्क पुत्र ने अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 7 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
    जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने 28 अप्रैल को थाना उरगा में अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए कथित आरोपी अवयस्क बालक को 29 अप्रैल को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

    30 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस की हुई एक अहम बैठक
    Next Article (कोरबा) यातायात सिग्नल पोल को नुकसान पहुंचाने वाला कथित ट्रैलर चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    05/04/2026

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    05/04/2026

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    05/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/04/2026

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    * आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के पोड़ीबहार क्षेत्र में…

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    (कोरबा) प्रवेश निषेध नियम का उल्लंघन करने पर ट्रको पर की गयी सख्त कार्यवाही-लगाया गया अर्थदंड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.