Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ​नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी ने सीबीएसई क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस की हुई एक अहम बैठक
    कोरबा

    (कोरबा) बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस की हुई एक अहम बैठक

    By Vinod Mittal04/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको नगर क्षेत्र में स्थित बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों और बालको प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया गया।
    उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी युवराज तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी भारी वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए, खासकर रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों के पीछे रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाना जरूरी होगा। पुलिस ने साफ किया कि आने वाले दिनों में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमो के गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। कोरबा पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
    इस पहल को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    30 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 754 भू-स्वामियों को किया रोजगार प्रदान
    Next Article (कोरबा) अवयस्क पुत्र पर लगा पितृहंता का आरोप-किशोर न्याय बोर्ड में पेश

    Related Posts

    (कोरबा) ​नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी ने सीबीएसई क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

    09/19/2026

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    09/19/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    09/19/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/19/2026

    (कोरबा) ​नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी ने सीबीएसई क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

    कोरबा (मंथन) सीबीएसई द्वारा 18 से 20 सितंबर तक लीलाज पब्लिक स्कूल, मोतीपुर, दुर्ग (छ.ग.)…

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.