Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यातायात सिग्नल पोल को नुकसान पहुंचाने वाला कथित ट्रैलर चालक गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) यातायात सिग्नल पोल को नुकसान पहुंचाने वाला कथित ट्रैलर चालक गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * लगभग 1.5 लाख की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में टी.पी. नगर चौक स्थित यातायात सिग्नल और एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले कथित ट्रैलर चालक को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति को लगभग 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
    जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात लगभग 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित राजस्थानी होटल के सामने एक ट्रैलर यातायात सिग्नल पोल से टकरा गया। इस टक्कर में यातायात सिग्नल लाइट, विज्ञापन बोर्ड, काउंटडाउन टाइमर और निगम का सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    इस मामले में राघव एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 368/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही की। थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर और चौकी सीएसईबी की टीम ने कथित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैलर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

    30 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अवयस्क पुत्र पर लगा पितृहंता का आरोप-किशोर न्याय बोर्ड में पेश
    Next Article (कोरबा) प्रिया पटेल ने 12वीं बोर्ड में लहराया परचम-83.6% अंक के साथ चार विषयों में डिस्टिंक्शन

    Related Posts

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    05/04/2026

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    05/04/2026

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    05/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/04/2026

    (कोरबा) पोड़ी-बहार में रात्रि पहर निकला नेवला-मचा हड़कंप

    * आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के पोड़ीबहार क्षेत्र में…

    (​कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ आयोजित

    (कोरबा) कोरबा जिले की होनहार बेटी सिद्धि सिंह ने वियतनाम में लहराया तिरंगा

    (कोरबा) प्रवेश निषेध नियम का उल्लंघन करने पर ट्रको पर की गयी सख्त कार्यवाही-लगाया गया अर्थदंड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.