Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले को नशामुक्त बनाने बड़ी पहल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी भव्य नशामुक्ति रैलियाँ
    कोरबा

    (कोरबा) जिले को नशामुक्त बनाने बड़ी पहल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी भव्य नशामुक्ति रैलियाँ

    By Vinod Mittal04/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) राज्य शासन के सुशासन के संकल्प और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता के तहत कोरबा जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर अंकुश लगाने तथा जनमानस को जागरूक करने हेतु एक विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भव्य रैलियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर रैलियों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर सायं 04ः00 बजे से किया जाएगा। रैलियों के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और ग्राम पंचायतों के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। प्रशासन द्वारा रैली स्थल पर रूट निर्धारण, साउंड सिस्टम, पेयजल और स्वल्पाहार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    नशामुक्ति अभियान के तहत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम नकटीखार में 28 अप्रैल को रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम तेलसरा में 30 अप्रैल को आयोजन होगा। मई माह के अंतराल के बाद, जनपद पंचायत पाली के ग्राम नुनेरा में 15 जून को और जनपद पंचायत पोडी-उपरोड़ा के ग्राम मल्दा में 22 जून को रैलियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के इस चरण का समापन जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी में 29 जून को आयोजित होने वाली रैली के साथ होगा।
    जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन रैलियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशामुक्त कोरबा के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

    25 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्रीष्मकालीन अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन
    Next Article (कोरबा) प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से साकार हो रहा पक्के घर का सपना

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.