* 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में राशन वितरण में गड़बड़ी की मांग को लेकर खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेताओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारी ने पिछले तीन महीनों से राशन न मिलने का आरोप लगाया हैं। खाद्य अधिकारी के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने सीधे उनके चैंबर में बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जनपद सदस्य अनिल खुटे, सरपंच जजमान, पार्षद विनोद उर्रे, हेमंत शाहनी, कमल किशोर चंद्रा, बबलू मारवा और खगेश बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
इसी मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल अधिकारी से मिलने पहुंचा था। हालांकि अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिससे नाराज होकर नेताओं और ग्रामीणों ने उनके चैंबर में ही बैठकर धरना शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ।
22 अप्रैल / मंथन मित्तल



