कोरबा (मंथन) लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सराहनीय सेवा शीतल पेयजल कार्य का शुभारंभ किया, इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ज्योति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के सचिव प्रकाश अग्रवाल बताया कि नगर में इन दिनों तापमान में लगातार बढोतरी देखी जा रही है, जिसको देखते हुए क्लब के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ की किया गया है। निश्चित ही राहगीरों सहित हर प्यासे व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन, विशेषकर राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में लायन्स क्लब द्वारा की गई, यह पहल वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को भी आगे आकर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
क्लब के संरक्षक व डिस्ट्रीक्ट पीआरओ अजय धनोदिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि लायन्स क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी, शीतल पेय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना क्लब का मुख्य उद्देश्य है। आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के कार्यक्रम सफल हो पाते हैं। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर जनहित में कार्य करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
इस अवसर पर पत्रकार संदीप चौबे, दिनेश बंसल सहित क्लब के संरक्षक व डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अजय धनोदिया, सचिव प्रकाश अग्रवाल, डॉ. गोपाल बन गोस्वामी, राकेश शर्मा, सुधीर पाण्डेय, मुकेश मोटवानी, लव अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
22 अप्रैल / मंथन मित्तल



