Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
    कोरबा

    (कोरबा) आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * इच्छुक युवा 23 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन
    कोरबा (मंथन) जिले के युवाओं एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आईआईएम रायपुर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर) में सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोर्स का आयोजन 27 अप्रैल से प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से कुल 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने, उसका प्रभावी संचालन करने तथा उसे स्थिर बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय की कार्यप्रणाली, दैनिक प्रबंधन, विधिक एवं नियामकीय प्रावधानों, कम्प्लायंस तथा उद्यम संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए पूरे कोर्स की शिक्षण शुल्क, हॉस्टल एवं मेस का व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
    इस प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण की अवधि 2 माह होगी तथा कक्षाएं आईआईएम रायपुर रिसर में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक अपना आवेदन लाईवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर, रोजगार कार्यालय के पीछे, कोरबा (पिन 495677) में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/tw2yaBxhD1toK9RM7 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए अरुणेन्द्र कुमार मिश्रा, प्राचार्य, लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा के मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है।

    16 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

    Related Posts

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    04/23/2026

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    04/23/2026

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    04/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    कोरबा (मंथन) निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण…

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.