Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से जुड़ने का दिया संदेश
    कोरबा (मंथन) देश की प्रगति और भविष्य की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण जनगणना 2027 का जिले में औपचारिक शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    * डिजिटल जनगणना अंतर्गत 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी
    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि आम नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे यह अधिक सरल, सुलभ और समयबद्ध हो सकेगी।
    उन्होंने कहा कि जनगणना देश और राज्य की योजनाओं का आधार होती है। इसके जरिए प्राप्त आंकड़े सरकार को यह समझने में मदद करते हैं कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधाओं की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में जनगणना की अहम भूमिका होती है। सही और सटीक जानकारी मिलने से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में आसानी होती है और संसाधनों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है।
    * 01 मई से प्रगणक आएंगे आपके द्वार
    कलेक्टर ने जानकारी दी कि 01 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। 30 मई तक चलने वाले इस चरण में आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे जनगणना के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में अपना सक्रिय सहयोग दें। ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लें तथा प्रगणकों को घर-घर सर्वे के दौरान सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले के विकास की सटीक रूपरेखा तैयार की जा सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    16 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता व हर क्षेत्र में उनकी सशक्त भागीदारी के लिये प्रधानमंत्री का आभार-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत
    Next Article (कोरबा) आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.