* 50-50 रूपए वसूली करने के आरोप में सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर पर हुई कार्यवाही
कोरबा (मंथन) आरोप हैं की कोरबा जिले में सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन को ठेंगा दिखाते हुए ई-केवाईसी (ए-केवाईसी) के नाम पर महिलाओं से खुलेआम पैसे वसूले जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एक निजी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर), मुड़ापार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र मुड़ापार में संचालित इस चॉइस सेंटर पर आरोप है कि वहां हर महिला से ई-केवाईसी के नाम पर 50-50 रूपए की उगाही करने का कथित आरोपी पर आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की सरकार की गाइडलाइन साफ कहती है की ई-केवाईसी पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए एक भी रुपया लेना गैरकानूनी है।
* शिकायत के बाद हुई सख्त कार्यवाही
स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद संबंधित विभाग ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पश्चात निषाद सीएससी सेंटर को सस्पेंड कर दिया गया हैं।
16 अप्रैल / मंथन मित्तल



