कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम श्रीमार में एक युवक नशे में धुत होकर जहरीले खाद्य पदार्थ के साथ जंगल पहुंचा। अनुमान लगाया जा रहा हैं की नशे की हालत में उसने उक्त जहरीले खाद्य पदार्थ का जंगल में सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उचित इलाज हेतु युवक को लेकर करतला सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब 8 दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसकी जान नही बचाई जा सकी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस ने मेमो के आधार पर वैधानिक कार्यवाही पूरी की है।
15 अप्रैल / मंथन मित्तल



