* बाल-बाल बचे लोग
* पुलिस से की गई शिकायत
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पुलिस की अनवरत कार्यवाही पश्चात लोग मादक पदार्थो का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने से बाज नही आ रहे। वे न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे डाल रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जिसमें एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े दो वाहन को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार एक ठेले में घुसने के बाद पलट गई। उक्त घटित हादसे में कोई हताहत तो नही हुआ, लेकिन वाहन मालिक व ठेला संचालक को आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।
बताया जा रहा है कि पंप हाऊस निवासी दो युवक कार में सवार थे। वे कोसाबाड़ी, आईटीआई चौंक से तहसील कार्यालय मार्ग में वाहन चला रहे थे। तहसील कार्यालय की ओर से लौटते समय कार चला रहे युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीप सड़क किनारे खड़े एक कार को टक्कर मार दी। उसके पश्चात कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर लगे ठेले में जा घुसी। इसके साथ ही कार सड़क किनारे पलट गई। घटना घटित होते ही पुलिस के अलावा आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे युवकों को बार निकाला। घटना में युवकों को मामूली चोंटें ही आई,जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार की ठोकर से सड़क किनारे खड़े एक अन्य कार व ठेला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे ठेला संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई है।
15 अप्रैल / मंथन मित्तल



