कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी अमृत नमकीन के संचालक मुरलीधर अग्रवाल के पुत्र अनिल अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, अग्रवाल समाज सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।
परिजनों ने बताया की शांत, सहज, सरल, मृदभासी अनिल अग्रवाल की अंतिम यात्रा 14 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 01 बजे उनके निवास स्थान पटेल पारा से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जायेगी।
14 अप्रैल / मंथन मित्तल



