Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बिना गारंटी फीस और जीरो प्रोसेसिंग चार्ज से कारोबारी ले सकेंगे एक्स्ट्रा लोन

    (कोरबा) हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सुनाई उम्रकैद की सजा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 लाख की बस चोरी का खुलासा-कथित आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एशिया की सबसे बड़ी खदान से 70 मिलियन टन कोयले का लिया गया संकल्प
    कोरबा

    (कोरबा) एशिया की सबसे बड़ी खदान से 70 मिलियन टन कोयले का लिया गया संकल्प

    By Vinod Mittal04/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोल इंडिया चेयरमैन ने परखी एसईसीएल की ताकत
    कोरबा (मंथन) ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं को नई धार दी है। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने एशिया की सबसे विशाल गेवरा खदान का बारीकी से निरीक्षण किया और इसे 70 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन के ऐतिहासिक आंकड़े तक ले जाने का रोड मैप तैयार किया।
    आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ रेल कॉरिडोर और पर्यावरण संरक्षण के त्रिकोणीय संगम के साथ, चेयरमैन ने स्पष्ट कर दिया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एसईसीएल की ये खदानें रीढ़ की हड्डी साबित होंगी। सिर्फ उत्पादन ही नहीं, बल्कि कोयले प्रेषण की रफ्तार और श्रमिकों के कल्याण को भी इस ‘महा-संकल्प’ का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।
    जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने अपने एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन कोरबा क्षेत्र में संचालित प्रमुख परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन कंपनी के कार्यात्मक निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    दिन की शुरुआत चेयरमैन द्वारा छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेल लिमिटेड रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के निरीक्षण से हुई। उन्होंने जुनाडी कनेक्टिविटी यार्ड, टेक-ऑफ यार्ड तथा सुराकछार लाइन के समीप विभिन्न स्थलों का दौरा कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रमुख यार्डों का निर्माण जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस पर चेयरमैन ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए एम्बैंकमेंट की ढलानों पर टर्फिंग कर हरित आवरण विकसित करने के निर्देश दिए।
    * एशिया की सबसे बड़ी गेवरा खदान का किया दौरा
    इसके पश्चात चेयरमैन ने एशिया की सबसे बड़ी गेवरा खदान का दौरा किया। गेवरा व्यू पॉइंट से उन्होंने माइन प्लान के माध्यम से खदान संचालन की समीक्षा की तथा उत्पादन क्षमता को 70 मिलियन टन तक ले जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 1000 टीपीएच क्षमता वाले क्रशर, एनटीपीसी पब्लिक साइलो डिस्पैच सिस्टम, कोल स्टॉक एवं साइलो 5 व 6 की प्रगति का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
    अपने संबोधन में चेयरमैन ने कहा कि अधिकारियों को श्रमिकों के साथ सतत संवाद बनाए रखना चाहिए तथा उनके हितों और कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खदानों में कार्य करने का अनुभव अद्वितीय संतोष प्रदान करता है।
    * व्यू पॉइंट से खदान की प्रगति का किया अवलोकन
    इसके बाद उन्होंने दीपका खदान का दौरा किया, जहां व्यू पॉइंट से खदान की प्रगति, भूमि उपलब्धता एवं 40 मिलियन टन से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने साइलो 3 एवं 4 का निरीक्षण करते हुए एनटीपीसी को भेजे जा रहे रेक का अवलोकन किया तथा रेक उपलब्धता, भविष्य की उत्पादन योजनाओं के अनुरूप कोयला निकासी और प्रेषण व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा की।
    * ठेका श्रमिकों के हितों की सुरक्षा पर विशेष जोर
    चेयरमैन ने इस दौरान ठेका श्रमिकों के हितों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उनके कल्याण को प्राथमिकता में रखा जाना चाहिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों एवं अधिकारियों को सम्मानित भी किया।
    दौरे के अंत में गेवरा हाउस में एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें क्षेत्रीय इकाइयों एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। चेयरमैन ने उत्पादन को शीघ्रता से पर्यावरण स्वीकृति सीमा तक ले जाने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल देते हुए सतत विकास, परिचालन दक्षता एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

    05 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु
    Next Article (कोरबा) कुंआभट्ठा राजवाड़े भवन के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) बिना गारंटी फीस और जीरो प्रोसेसिंग चार्ज से कारोबारी ले सकेंगे एक्स्ट्रा लोन

    06/05/2026

    (कोरबा) हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सुनाई उम्रकैद की सजा

    06/05/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 लाख की बस चोरी का खुलासा-कथित आरोपी गिरफ्तार

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) बिना गारंटी फीस और जीरो प्रोसेसिंग चार्ज से कारोबारी ले सकेंगे एक्स्ट्रा लोन

    * महंगाई-युद्ध के असर से जूझते उद्योगों को मिलेगा सहारा कोरबा (मंथन) वैश्विक युद्ध, अंतरराष्ट्रीय…

    (कोरबा) हत्या का आरोप सिद्ध होने पर सुनाई उम्रकैद की सजा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 लाख की बस चोरी का खुलासा-कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) ग्रीष्मकालीन खेल शिविर अंतर्गत सीनियर क्लब में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शुरू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.