कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार ऐतमानगर निवासी युवक अपनी बाइक से ग्राम सिंघिया से ऐतमानगर लौट रहे थे।
सड़क मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और सड़क पर मुरूम का ढेर पड़ा था। अंधेरे के कारण युवक को यह ढेर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक पलट गई। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
04 अप्रैल / मंथन मित्तल



