* पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इमलीछापर गांव से दो युवतियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 16/26 और 17/26 दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा हैं की परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब युवतियों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने कुसमुंडा थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने 23 मार्च को दोपहर 1:00 बजे आधिकारिक रूप से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता द्वारा मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से युवतियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
04 अप्रैल / मंथन मित्तल



