Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    By Vinod Mittal04/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * श्रमिक हित, रोजगार और आईपीओ प्रस्ताव पर हुई अहम चर्चा
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम गेवरा हाउस, एसईसीएल में कोल् इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसईसीएल प्रबंधन, संचालन समिति एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    एसईसीएल प्रबंधन की ओर से सीएमडी हरीश दुहन, डीटी (ओ) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, डी(एचआर) बिरांची दास, डी(एफ) सुनील कुमार, डीटी (पी&पी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं श्रमिक संगठनों की ओर से सुजीत सिंह (बीएमएस), नत्थूलाल पांडेय (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एआईटीयूसी), गोपाल नारायण (एनआईटीयूसी), वी.एम. मनोहर (सीटू) एवं खुल्लर (सीएमओएआई) सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई।
    बैठक के दौरान श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्रमिक प्रतिनिधियों ने आश्रितों को उनकी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करने की मांग रखी। साथ ही ठेका श्रमिकों को कोल् माइंस प्रोविडेंट फण्ड आर्गेनाईजेशन (सीएमपीएफ) के दायरे में शामिल करने पर जोर दिया गया।
    इसके अलावा, शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारियों को मेडिकल अनफिट घोषित कर उनके आश्रितों को रोजगार देने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में एसईसीएल के 25 प्रतिशत शेयर आईपीओ के माध्यम से बेचने के प्रस्ताव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। श्रमिक संगठनों ने इसे कंपनी और कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया।
    श्रमिक प्रतिनिधियों ने लेबर कोड्स इंडिया 2020 के लागू होने का विरोध करते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकारों में कमी आएगी, ट्रेड यूनियन कमजोर होंगी और कई महत्वपूर्ण श्रम कानून समाप्त हो सकते हैं। साथ ही जेबीसीसीआई-12 के गठन में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए शीघ्र गठन की मांग की गई। भू-आश्रित रोजगार प्रक्रिया को सरल बनाने तथा कोयला डिस्पेच के लिए रेलवे रैक की कमी को दूर करने की आवश्यकता भी प्रमुखता से उठाई गई।
    सीएमओएआई के सदस्यों ने अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं औद्योगिक समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

    04 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती
    Next Article (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    04/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास…

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    (कोरबा) विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.