कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर हुए विवाद में सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। कथित आरोपी सरपंच ने कर्मचारी का सिर दीवार में पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदरकोना निवासी का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। इस दौरान कर्मचारी ने व्यस्तता के चलते इंतजार करने को कहा, जिससे नाराज सरपंच ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
04 अप्रैल / मंथन मित्तल



