कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम एसईसीएल कालोनी में बरसात के मौसम से पहले कचरों के उठाव के प्रयास तेज हो गए है। अचानक पानी गिरने पर नालियां जाम हो जाती है और आवासों में पानी भरने लगता है। इन सब मामले को वेलफेयर कमेटी ने गंभीरता से लिया है।
एरिया वेलफेयर कमेटी के सदस्य राजेश साहू, शैलेन्द्र सिंह, एस. मूर्ति का मानना है कि कई ऐसे कालोनी है, जहां बरसात का पानी आवासों में प्रवेश कर जाता है। भगतसिंह कालोनी में कई बार यह समस्या पैदा हुई है। इसके लिए वेलफेयर कमेटी के सदस्य दिनेश साहू, बाबूलाल चंद्रा, डी.पी. लहरे, एन.के. साव ने प्रयास तेज कर दिए हैं और कहा कि आवासों में पानी प्रवेश ना करें। इसके लिए प्रबंधन से मुलाकात कर समस्याओं को दूर किया जाएगा। एसईकेएमसी बांकीमोंगरा के ए.आर. जीनस, गोविंद राजपूत, यादव प्रसाद ने भी कहा कि बांकीमोंगरा कालोनी पुराना है। यहां कचरों का उठाव अभी से शुरू करने की जरूरत है। जबकि मानिकपुर में वेलफेयर कमेटी के सदस्य मिनी लाल, रामलाल साहू, राजेश पिल्ले कालोनी का निरीक्षण करने वाले हैं।
03 अप्रैल / मंथन मित्तल



