कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में पेड़ पर लटके हुए मिले।
मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर पिता-राजेंद्र कंवर और अमित माथुर पिता-दीपक माथुर) के रूप में की गयी हैं। स्थानीय लोगों ने जब जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
02 अप्रैल / मंथन मित्तल



