* 4 युवक जेल दाखिल
* युवतियों की तलाश जारी
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हेलीपैड मैदान पर विगत दिनों अर्धरात्रि जन्मदिवस के अवसर पर कुछ लोग जश्न मना रहे थे। जानकारी के अनुसार दो लग्जरी कार पर कुछ युवक और युवती आए थे। गाड़ी पर साउंड बॉक्स चालू कर डांस किया और कुछ देर बाद एक कार के बोनेट पर केक रखकर लगभग 5 फीट लम्बे धारदार हथियार से केक काटा गया जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा हैं की उन युवक/युवतियों द्वारा की गई इस हरकत की जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तलवार को गाड़ी में छुपा दिया गया पुलिस ने जब तलाशी ली तो तलवार मिल गई।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिला निवासी युवक का 20वा जन्मदिवस था, जिसकी पार्टी मनाने वह जांजगीर-चांपा से कोरबा अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। उसके साथ चांपा, छुरी निवासी, एक नाबालिग सहित कोरबा की दो लड़कियां भी पार्टी में शामिल थी।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में एक कार और धारदार हथियार जब्त किया है, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की, जिसमें एक नाबालिक भी शामिल था। तीन लोगों को जमानत के अभाव में जेल दाखिल किया गया। शेष की तलाश जारी है।
01 अप्रैल / मंथन मित्तल



