Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती
    कोरबा

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    By Vinod Mittal03/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले ने जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन मंदिर परिसर तक पहुंची।
    शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में जियो और जीने दो, सत्य और अहिंसा जैसे प्रेरणादायक संदेशों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल की गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आमजन ने इन झांकियों का अवलोकन कर जैन समाज की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
    इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी सहभागिता देखने को मिली, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की गरिमा को और बढ़ाया। शहर का माहौल पूरी तरह धर्ममय और उत्साहपूर्ण बना रहा। शोभायात्रा के सफल संचालन में यातायात पुलिस, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी चौकी के पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई।

    31 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत
    Next Article (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    09/18/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/18/2026

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चराईझुन में झरने के पास…

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.