कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी के झोराघाट पिकनिक स्पॉट जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, बताया जा रहा हैं की ईंट से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में ईंटें लदी हुई थीं, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं। हादसे के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर को सीधा करने में जुट गए।
30 मार्च / मंथन मित्तल



