Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले के खिलाड़ियों ने किया राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन
    कोरबा

    (कोरबा) जिले के खिलाड़ियों ने किया राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन

    By Vinod Mittal03/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग में लोकिता को रजत, नाफिया ने जीता कांस्य
    कोरबा (मंथन) भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संचालित खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग लीग का समापन चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ। 24 से 29 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
    छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा के अनुसार, प्रदेश के 33 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन वर्गों में हिस्सा लिया। टीम के साथ सचिव आकाश गुरुद्वान एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू उपस्थित रहे।
    कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लोकिता चौहान ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक हासिल किया। वहीं नाफिया सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों से मुकाबला करते हुए कांस्य पदक जीता।
    इसके अलावा कर्रा तेजस्विनी और श्रेया लक्ष्मी साहू ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षिता ने नौवां स्थान हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
    खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर.के. साहू सहित क्रीड़ा भारती एवं ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

    30 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग-मची अफरा-तफरी
    Next Article (कोरबा) हॉस्टल की 5 छात्राओं ने पी लिया जहरीला द्रव्य पदार्थ

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.