Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष ने किया डोंगानाला का औचक निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष ने किया डोंगानाला का औचक निरीक्षण

    By Vinod Mittal03/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * समूह के सदस्यों से की मुलाकात
    * औषधि और प्रसंस्करण के संबंध में ली जानकारी
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने वन धन विकास केंद्र डोंगानाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने विकास केंद्र में निर्मित औषधियों के संंबंध में जानकारी दी। उन्हें औषधि के कच्चे उत्पाद व प्रसंस्करण विधि वे अवगत कराया। उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
    जानकारी के अनुसार राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा कटघोरा प्रवास पर थे। वे अपने प्रवास के दौरान औचक निरीक्षण के लिए वन धन विकास केंद्र डोंगानाला पहुंचे, जहां डीएफओ कुमार निशांत ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने यज्ञदत्त शर्मा को निरीक्षण के दौरान सर्दी, खांसी चूर्ण, मधुमेह नाशक चूर्ण, आमलकी चूर्ण, अजमोदादि चूर्ण, केशपाल चूर्ण सहित अन्य औषधियों की विस्तृत जानकारी दी। श्री शर्मा ने प्रसंस्करण किए जा रहे 18 प्रकार के औषधी का पाम्प्लेट व दर बोर्ड को देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने पाम्प्लेट का फोल्डर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए भंडारित समस्त कच्चे औषधी व क्रय प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा प्रसंस्करण के लिए लगाए गए मशीन, वर्षा काल में उपयोग किए जाने वाले ड्रायर सहित अन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने निरीक्षण उपरांत वर्तमान समूह व ग्रामीण स्तर में औषधी संग्रहण को बढ़ावा देने निर्देश दिया। साथ ही समूह द्वारा लाभांश में हो रहे विलंब के बारे में चर्चा करते हुए जल्द ही लाभांश वितरण कराने का आश्वासन दिया।
    निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से डीएफओ कुमार निशांत के अलावा प्रशिक्षु आईएफएस प्रीति यादव, उप प्रबंध संचालक ए.के. मिश्रा, फार्मासिस्ट राघवेंद्र सिंह, अजय कुमार साव, योगेश कुमार बंजारे, विजेंद्र कुमार शर्मा, अनंत कुमार, आर.एन. शुक्ला, भोलाराम प्रजापति व हरिबोल स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

    25 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर एसईसीएल की नौकरी हड़प लेने का आरोप
    Next Article (कोरबा) पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का किया जाएगा सम्मान

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.