* पीडि़त ने कलेक्टर से की शिकायत
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कलेक्टर जनदर्शन के दौरान आये एक मामला अंतर्गत जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर एसईसीएल की नौकरी हड़प लेने का आरोप लगाया गया। बताया जा रहा हैं की जिसे कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है, वह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर अपने जिंदा होने का सबूत देने पहुंचा था। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे एसईसीएल में उसकी हक की नौकरी हड़पने की शिकायत पीडि़त ने की है।
दीपका अन्तर्गत विजय नगर निवासी ने जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। शिकायत पत्र में उसने कहा है कि वर्तमान में उसे मृत घोषित कर मोहनपुर निवासी ने फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर ली है। वह एसईसीएल गेवरा परियोजना में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है। पीडि़त ने अनुकंपा नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों की जांच कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। साथ ही संबंधित को बर्खास्त कर रोजगार दिलाने की मांग की है।
25 मार्च / मंथन मित्तल



