कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोल इंडिया में कोल पेंशनर्स एसोसिएशन इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर सेवानिवृत्ति के समय उसकी जो पेंशन तय हुई थी उसमें महंगाई के हिसाब से बढ़ोत्तरी क्यों नहीं हो रही है। मौजूदा दौर में जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। संगठन ने अंशदान पर रिटर्न तय होने सहित कई मसलों की तरफ भारत सरकार का ध्यान खींचा है।
ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल पेंशनर्स के संयोजक पी.के. सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। कोल इंडिया और एसईसीएल के पूर्व प्रमुखों ने कोयला पेंशन में संशोधन के लिए सरकार से आग्रह किया। इसमें पूर्व चेयरमैन, सीएमडी और डायरेक्टर जैसे अधिकारी शामिल है, जिन्होंने लंबे समय तक कंपनी में काम किया। सरकार को बताया गया कि 23 मार्च की स्थिति में लगभग 5 लाख सेवानिवृत्त कुल कामगार है। जिन्हें बिना किसी जुड़ाव के पेंशन राशि से काम चलाना पड़ रहा है।
25 मार्च / मंथन मित्तल





