Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि करे हासिल : सीएमएचओ 
    कोरबा

    (कोरबा) सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि करे हासिल : सीएमएचओ 

    By Vinod Mittal03/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में ब्लॉक कोरबा के सभी एसएमओ एवं सुपरवाइजरों को सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के द्वारा निर्देशित किया गया।
    जानकारी के अनुसार सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम में जहाँ से टारगेट के विरुद्ध कम उपलब्धि है उनको इस माह के अंत तक उपलब्धि पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, वही उपचार रत सभी मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया, फोलिक एसिड की गोली और विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
    टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के समीक्षा करते हुए 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस में अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शुभारंभ करवाने, ज़्यादा से ज़्यादा टी बी मरीजों के लिए निक्षय मित्र बनवाने, उनके परिजनों को बुलाकर टी बी उन्मूलन की हेतु शपथ दिलाना है। 24 मार्च से 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के पुनः आरम्भ होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    लेप्रोसी के मरीजों का फॉलोअप एवं उसके आसपास के कम से कम 40 लोगो को सिंगल डोज रिफ़ैंपिशिन देने के निर्देश दिए गए है। संचारी रोगों का क्षेत्र में सर्विलेंस कर आईडीएसपी पोर्टेल में एट्री करने के निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों का एनसीडी जाँच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च रक्तचाप, शुगर के मरीजों का नियमित जाँच उपचार कर एनसीडी पोर्टल में जानकारी अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गए है।
    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं का आरसीएच 2 में 12 सप्ताह के अंदर पंजीयन, कम से कम 4 बार नियमित डायग्नोसिस जाँच एवं उच्च जोखिम गर्भवती का पहचान कर हर माह जाँच और महिला रोग विशेषज्ञ से समय-समय में जाँच करवाने, आयरन एवं कैल्शियम कि 360 गोली देने का आदेश दिया। प्रसव के संभावित तिथि से पहले संस्था में जाकर जाँच करवा कर भर्ती करवाने के निर्देश दिए गए है। बच्चों का टीकाकरण की एंट्री यूवीएन ऐप में करने के निर्देश दिए गए है ताकि अभिभावक भी अपने बच्चों की टीकाकरण की जानकारी प्राप्त कर सकें।
            उक्त बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी, डीपीएम, जिला सलाहकार ब्लाक से बीपीएम, बीइटीओ सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
    24 मार्च / मंथन मित्तल
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) इमलीछापर चौक पर चक्काजाम हुआ शुरू
    Next Article (कोरबा) लगभग 40 हजार किमी का सफर तय कर कोरबा पहुंचे बाइक राइडर मलकीत सिंह

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.