Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) माँ सर्वमंगला मंदिर में लगा भक्तों का मेला 
    कोरबा

    (कोरबा) माँ सर्वमंगला मंदिर में लगा भक्तों का मेला 

    By Vinod Mittal03/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई प्रबंधन द्वारा

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत जीवनदायनी हसदेव नदी के पावन तट पर स्थित आस्था स्थल मां सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने मनोकामना ज्योति कलश जलवाएं है। श्रद्धालुओं का तांता मां के दर्शन के लिए उमड़ रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए कई प्रबंध किए है।

    नवरात्रि पर माँ सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस वर्ष मंदिर प्रबंधन द्वारा मनोकामना ज्योति कलशों की स्थापना की गई है, जिससे माँ का दरबार दीपों की आभा से आलोकित हो रहा है। भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरबा ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के जिलों से भी श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए मंदिर पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने विशेष तैयारियाँ की हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, जिससे भक्त बिना किसी असुविधा के माँ के दर्शन कर सकें। साथ ही, मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंगीन फूलों से सजाया गया है। जिससे श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ माँ के चरणों में अर्पित कर सकें। इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी अलग से पुलिस बल तैनात किया गया है।

     

    24 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महिला सशक्तिकरण में स्व-सहायता समूहों व नाबार्ड की भूमिका पर दो पुस्तक विमोचित
    Next Article (कोरबा) जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    06/15/2026

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    06/15/2026

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    06/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/15/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    * दिनेश राज बने सचिव * सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव संरक्षक निर्वाचित कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    (कोरबा) नीट की परीक्षा में 1500 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.