Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    (कोरबा) चक्काजाम करने पर शांतिनगर आंदोलन पर एफआईआर

     (कोरबा) नियमित वेतनमान देने की मांग पर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने आईटीआई चौक में दिया धरना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी आहूत

    By Vinod Mittal03/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वैचारिक स्वतंत्रता और भारतीय दृष्टिकोण पर मंथन
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में वैचारिक स्वतंत्रता, भारतीय संस्कृति और शिक्षा प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सतीश गोकुल पण्डा ने अपने विचार रखे।
    अपने संबोधन में सतीश गोकुल पण्डा ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के 75 वर्षों बाद भी समाज में वैचारिक पराधीनता का भाव बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि पश्चिम की हर चीज श्रेष्ठ है और भारतीय परंपराएं कमतर हैं, जबकि इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “अंग्रेजीयत के चश्मे” को हटाकर भारत को अपनी दृष्टि से देखने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब अंग्रेज भारत आए, तब यहां की मजबूत संस्कृति और परिवार व्यवस्था ने समाज को एकजुट बनाए रखा था। नालंदा विश्वविद्यालय की पुस्तकों को जलाने के बावजूद ज्ञान परंपरा खत्म नहीं हुई और गुरुकुल व्यवस्था के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान का प्रवाह जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति के जरिए भारतीय समाज की सोच को बदलने का प्रयास किया, जिसका प्रभाव आज भी दिखाई देता है।
    श्री पण्डा ने आगे कहा कि भारतीय समाज को अपने गौरवशाली अतीत को समझते हुए पश्चिमी प्रभाव के अंधानुकरण से बाहर निकलना होगा। उन्होंने इसे एक प्रकार की वैचारिक विकृति बताते हुए इससे उबरने का आह्वान किया।
    गोष्ठी में भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पहले भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता था और विभिन्न क्षेत्रों में उसका विशिष्ट स्थान था। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध अर्थशास्त्रीय संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि शासन, कला, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था में भी अग्रणी रहा है।
    कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उपस्थित रहे और विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।

    23 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एनटीपीसी राखड़ पाइपलाइन पुनः फटने से चहुओर फैली राखड़
    Next Article (कोरबा) 25 मार्च को होगा कोरबा नगर निगम का बजट पेश

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    09/16/2026

    (कोरबा) चक्काजाम करने पर शांतिनगर आंदोलन पर एफआईआर

    09/16/2026

     (कोरबा) नियमित वेतनमान देने की मांग पर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने आईटीआई चौक में दिया धरना

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    कोरबा (मंथन) कैंसर का पता चलना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। लेकिन मध्य…

    (कोरबा) चक्काजाम करने पर शांतिनगर आंदोलन पर एफआईआर

     (कोरबा) नियमित वेतनमान देने की मांग पर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने आईटीआई चौक में दिया धरना

    (कोरबा) भेड़-घोड़े चराने को लेकर जिले में हुए विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.