Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गर्मी से पहले पानी संकट पर अलर्ट
    कोरबा

    (कोरबा) गर्मी से पहले पानी संकट पर अलर्ट

    By Vinod Mittal03/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीएमओ ने एसईसीएल प्रबंधन को लिखा पत्र
    * गेवरा-दीपिका कॉलोनियों में 3-4 दिन में हो रही जलापूर्ति
    * जिम्मेदारी को लेकर नगर पालिका और प्रबंधन आमने-सामने
    कोरबा (मंथन) गर्मी की शुरुआत के साथ ही जिले में जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। विशेष रूप से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा और दीपका क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्या उभरने लगी है। यहां कई जगहों पर नलों से तीन से चार दिन के अंतराल में पानी मिलने की शिकायत सामने आई है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत कुल 30 वार्ड आते हैं, जिनमें से 12 वार्ड एसईसीएल के गेवरा और दीपका क्षेत्र में शामिल हैं। इन वार्डों में हजारों की संख्या में कोयला कंपनी से जुड़े कर्मचारी और उनके परिवार निवास करते हैं। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर जिम्मेदारी तय करने का मुद्दा भी उठ खड़ा हुआ है।
    नगर पालिका का कहना है कि कॉलोनियों में व्यवस्थाएं बनाए रखना एसईसीएल प्रबंधन की जिम्मेदारी है, जबकि कंपनी प्रबंधन का तर्क है कि जब वे नगर पालिका को टैक्स का भुगतान करते हैं, तो बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका का दायित्व होना चाहिए।
    इसी बीच, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश गुप्ता ने एसईसीएल के गेवरा और दीपिका क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधकों (सीजीएम) को पत्र भेजकर जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में जल स्तर गिरने से कॉलोनियों में पानी की समस्या उत्पन्न होती है, जिसकी शिकायत पार्षदों के माध्यम से प्राप्त होती रही है। ऐसे में समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस संबंध में कलेक्टर, एसडीएम कटघोरा और नगर पालिका अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है।
    * समस्याओं का करेंगे आंकलन
    एसईसीएल दीपका क्षेत्र के सीजीएम संजय मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कॉलोनियों में जल आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। नगर पालिका के पत्र के आधार पर स्थिति का आकलन किया जाएगा।
    * नगर पालिका की जिम्मेदारी : ए.के. त्यागी
    एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीजीएम ए.के. त्यागी ने कहा कि वर्तमान में कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति सामान्य है और उपलब्ध व्यवस्थाओं से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को टैक्स का भुगतान किया जाता है, इसलिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उसका दायित्व है।

    20 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गैस की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निकाली विधानसभा स्तरीय “गैस सिलेंडर शव यात्रा”
    Next Article (कोरबा) फैजान वसीम ने गेट-2026 में हासिल की एयर-20

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.