कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में निवासरत मूल ग्राम सिनुग्रा, भुज एवं हाल मुकाम कोरबा निवासी कमलेशभाई जादवजीभाई टांक (उम्र 71 वर्ष) का 19 मार्च गुरुवार की सुबह दुःखद निधन हो गया है। बताया जा रहा हैं की वे कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और वे रायपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे जयंतीभाई, भूपेशभाई और खुशाल भाई टांक के भाई एवं प्रेरणा टांक व तृष्णा जेठवा के पिता थे।सहज, सरल, मृदभासी, कमलेश भाई टांक की अंतिम यात्रा 19 मार्च गुरुवार को शाम 4:00 बजे उनके निज निवास LIG-134, महाराणा प्रताप चौक, दुर्गा पंडाल के पास से पोड़ीबहार मुक्तिधाम जाएगी। उनके निधन की खबर से परिजन, मित्रगण सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।
19 मार्च / मंथन मित्तल



