Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हिंदुओं को एकजुट एवं संगठित करने सहित कई मुद्दों पर हुआ विशेष मंथन और धर्म संवाद
    कोरबा

    (कोरबा) हिंदुओं को एकजुट एवं संगठित करने सहित कई मुद्दों पर हुआ विशेष मंथन और धर्म संवाद

    By Vinod Mittal03/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामढ़ी मुख्य मार्ग स्थित सप्तदेव मंदिर में “हिंदू नारायणी सेना (मंदिर)” ने एक विशेष धर्म संवाद और धर्म चिंतन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष हिंदू धर्म से संबंधित हर एक विषयों पर गहन मंथन और विचार किया। शहर के सभी बड़े-बड़े मंदिरों के विभिन्न पुजारी/धर्म गुरुओं सहित संगठन के सभी पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत हमारे धर्मगुरु ने शंखनाद और हनुमान चालीसा के साथ शुरू किया।
    “हिंदू नारायणी सेना (मंदिर)” संगठन के प्रमुख अरविंद अग्रवाल ने बताया कि हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने सहित समय-समय पर मंदिरों में सामाजिक और पारंपरिक कार्यक्रम की आयोजन नियमानुसार, नियमित उपस्थिति और समग्र प्रयासों से गुरुकुल की स्थापना करते हुए बच्चों को धर्म संवत संस्कारित शिक्षा देने के बारे में गंभीरता से विचार विनिमय हुआ। इस प्रकार के कार्य कैसे संभव हो सकते हैं, इसके लिए सभी मंदिरों के पुजारी एवं धर्मगुरु ने अपने सुझाव दिए। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्र पर मंदिरों सहित शहर के सभी हिंदू भाई अपने घरों में भगवा ध्वज लगाए एवं दीप जलाएं और शाश्वत मान्यताओं को प्रचारित करें ऐसा निर्णय लिया गया।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से इस पक्ष को भी रखा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे किसी भी कंटेंट को पोस्ट करने से बचा जाए जो विरोधाभास को प्रकट करते हो। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित शारदा विहार शिव मंदिर के धर्मगुरु, बी.डी. अग्रवाल के सामने शिव मंदिर के धर्मगुरु, सुभाष ब्लॉक हेलीपैड के पास हनुमान मंदिर के धर्मगुरु, मुड़ापार हनुमान मंदिर के हमारे धर्मगुरु, रेलवे स्टेशन वैष्णो दरबार मंदिर के धर्मगुरु, डी.डी.एम. रोड राम दरबार मंदिर के धर्मगुरु, दर्री रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के धर्मगुरु, सीतामढ़ी सप्तदेव मंदिर के धर्मगुरु, श्याम मंदिर के धर्मगुरुसहित और भी अन्य मंदिरों के काफी संख्या में महाराज/धर्मगुरु उपस्थित थे। इस विशेष मंथन और धर्म संवाद में यह निर्णय लिया गया कि अन्य धर्म की तरह हमारे हिंदू धर्म में भी सभी हिंदुओं को एक अनिवार्य दिवस के रूप में मंगलवार को संध्या आरती के समय मंदिर आना एकत्रित होना अनिवार्य किया गया है। जो भी हिंदू है उनको इस नियम का पालन करना है और साथ ही गुरुकुल की शुरुआत करने के लिए हमारे धर्मगुरु हमारे हिंदू संगठन का विशेष सहयोग करेंगे ऐसा निर्णय लिया गया।

    19 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा, टली बड़ी घटना-डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू
    Next Article (कोरबा) कमलेश भाई टांक​ का निधन-अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.