Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन द्वारा जंगी प्रदर्शन कर लंबित मांगों की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों मे सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन द्वारा जंगी प्रदर्शन कर लंबित मांगों की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों मे सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal03/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भोजनावकाश के दौरान कर्मचारी-अधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
    प्रदर्शन के दौरान “अब नई सहिबो, अब नहीं सहिबो-मोदी की गारंटी लेके रहिबो” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मोदी की गारंटी के अनुरूप जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए। इसके साथ ही प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नति/समयमान वेतनमान (8, 16, 24 एवं 32 वर्ष) लागू करने, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस करने तथा विभिन्न संवर्गों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
    इसके अतिरिक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ देने, अनुकंपा नियुक्ति को निःशर्त लागू कर 10% की सीमा समाप्त करने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति प्रदान करने तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, रामकपूर कुर्रे, तरुण वैष्णव, सर्वेश सोनी, मानसिंह राठिया, नित्यानंद यादव, मिथलेश वर्मा, संवित साहू, सनत राठौर, विपिन यादव, टी.आर. कुर्रे, आर.के. पाण्डेय, एस.के. द्विवेदी, अनूप कोराम, रामजी कंवर, के.एस. कंवर, लोक नारायण जायसवाल, जयप्रकाश झा, विनोद सांडे, कीर्ति लहरे, राधा रमण श्रीवास, पुरुषोत्तम तिवारी, मंजू शर्मा, किरण गुप्ता,अनुपा खाखा, ज्योति कंवर, अलका तिर्की, ईशा एक्का, दुर्गा सोंधिया, संतोषी सिंह, बी. किसपोट्टा, सुखीराम कश्यप, सरिता सूर्यवंशी, बिनु गिरी, दिलेराम पटेल, जय राठौर, तिरिथ कंवर, यशपाल राठौर, देवनारायण चौकसे, रतन छेदाम, नोहर चंद्रा, राजेश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, दिनेश सिंह, विनय शुक्ला, उत्तरा साहू, सतीश गुप्ता, रामनारायण राजवाड़े, बाबूलाल निराला, नाथूराम खैरवार, दिलेश्वर कंवर, रामदास नागरची, नन्दलाल पैकरा, तुमेश्वर राठौर सहित सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
    फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो आगामी समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

    19 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दीपों से जगमगाएगा मां सर्वमंगला का दरबार
    Next Article (कोरबा) शासन की योजनाओं से साकार हुआ गुंजा साहू का सपना-मिला पक्का आवास

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.