Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता

    By Vinod Mittal03/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी वितरण केंद्रों और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से आपूर्ति की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखा गया है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।
    इसी व्यवस्था की सफलता का एक स्पष्ट और प्रेरक उदाहरण कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र इंदिरा विहार कॉलोनी के निवासी सुभाष चंद्र अग्रवाल हैं। उन्होंने बीते दिन घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग की थी और आज ही उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर सिलेंडर प्राप्त हो गया। उनका यह अनुभव दर्शाता है कि जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है।
    श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभ में उन्हें भी गैस उपलब्धता को लेकर कुछ भ्रम था, लेकिन जब उन्होंने स्वयं जाकर सिलेंडर प्राप्त किया, तब यह स्पष्ट हो गया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में गैस वितरण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और निर्बाध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
    अंत में उन्होंने आमजन से अपील करी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
    * स्टॉक की हो रही मॉनीटरिंग : खाद्य अधिकारी
    खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि सभी वितरकों के स्टॉक की मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रतिदिन पूर्व की भांति नया स्टॉक नियमित रूप से आ रहा है। शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों सारांश गैस, कोरबा गैस एजेंसी और पवन गैस एजेंसी, की आपूर्ति स्थिति, दैनिक वितरण क्षमता और लंबित बुकिंग की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है।
    सारांश गैस के पास वर्तमान में सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जनवरी-फरवरी में औसत 450 सिलेंडर प्रतिदिन वितरण किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 480 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है।
    कोरबा गैस एजेंसी में सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। पूर्व में प्रतिदिन औसत वितरण 630 सिलेंडर था, जिसे बढ़ाकर 650 सिलेंडर प्रतिदिन किया गया है। पवन गैस एजेंसी में सिलेंडरों का वर्तमान स्टॉक है। एजेंसी ने अपनी वितरण क्षमता को 300 से बढ़ाकर 370 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया है। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया है कि स्टॉक उपलब्धता और दैनिक वितरण क्षमता में संतुलन स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं तक समय पर रसोई गैस पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित बुकिंग के त्वरित निपटान के लिए संसाधनों और परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

    18 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कटघोरा प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) ग्राम बर्रा में अज्ञात लोगो ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला-आंख फूटी

    Related Posts

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    06/04/2026

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    06/04/2026

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    * भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न * बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर कोरबा…

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    (कोरबा) राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-जीते 4 पदक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.