कोरबा ((मंथन) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार रावतसर थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर ग्राम बरमसर के पास एक निजी स्लीपर बस और ट्रैलर और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
रावतसर एसडीएम संजय कुमार और डीएसपी सुभाष गोदारा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। प्रशासन फिलहाल मृतकों की पहचान करने में जुटा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटाकर सुचारू करवाया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करना सामने आया है।
17 मार्च / मंथन मित्तल



