* कोमाखान पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
* 60 ज्वेलर्स से तार जुड़े होने जताई जा रही संभावना
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर महासमुंद पुलिस ने जांच के दौरान एक बड़ी वित्तीय संदिग्ध गतिविधि का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक कार से 75 लाख रुपये की नकदी जब्त की है, जिसे अवैध रूप से रायपुर ले जाया जा रहा था।
* जांच के दौरान पकड़ाया नकद
बताया जा रहा हैं की कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी, तभी ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। सघन तलाशी के दौरान कार के भीतर से 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल बरामद हुए। जब पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों से इस रकम के बारे में पूछताछ की, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज या रसीद पेश नहीं कर सके।
* 60 ज्वेलर्स से कनेक्शन जुड़ा होने जताई जा रही आशंका
पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पकड़े गए कथित आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के काटाबांजी के निवासी हैं और यह बड़ी रकम रायपुर के लगभग 60 अलग-अलग ज्वेलर्स को पहुँचाई जानी थी। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का ज्वेलरी बाजार से जुड़ना पुलिस और आयकर विभाग के लिए जांच का मुख्य विषय बन गया है।
17 मार्च / मंथन मित्तल



