कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत, भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा दो दिवसीय ‘मंडल प्रशिक्षण वर्ग’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 17 और 18 मार्च को आयोजित होगा।
भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थान अग्रसेन भवन, कटघोरा नियत किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, अनुभवी वक्ता और वैचारिक मार्गदर्शक उपस्थित रहेंगे, जो मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की वैचारिक समझ को मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाना है।
प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु भाजपा मंडल कटघोरा की पूरी टीम सक्रियता से जुटी हुई है। अग्रसेन भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं और रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि दो दिवसीय सत्र सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
16 मार्च / मंथन मित्तल



