Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दर्री बराज में डूबे युवक का शव बरामद हुआ 53 घंटे बाद
    कोरबा

    (कोरबा) दर्री बराज में डूबे युवक का शव बरामद हुआ 53 घंटे बाद

    By Vinod Mittal03/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 300 मीटर दूर जलकुंभी में फंसा मिला
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के दर्री बराज में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव लगभग 53 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। लगातार दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम को घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर जलकुंभी में फंसा शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया है।
    जानकारी के अनुसार दर्री थाना क्षेत्र के जय भगवान गली निवासी नौशाद अली अंसारी (22 वर्ष) सीएसईबी की एक ठेका कंपनी में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को वह अपने मित्रो के साथ दर्री बराज के कलमीडुग्गु बस्ती के पास चरोंज में नहाने गया था। इसी दौरान उसने बराज में छलांग लगा दी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। शुरुआत में मित्रो को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। मित्रो ने उसे बचाने की कोशिश की, परंतु वे सफल नहीं हो सके और उनकी आंखों के सामने ही नौशाद गहरे पानी में डूब गया।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। डीडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरे दिन बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भी अभियान में हिस्सा लिया। लगातार खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिलने पर आशंका जताई जा रही थी कि वह जलकुंभी में फंस गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त टीम ने जलकुंभी हटाने का अभियान शुरू किया। मंगलवार देर शाम लगभग 300 मीटर दूर जालीनुमा हिस्से में जलकुंभी के बीच फंसा युवक का शव मिला, जिसे बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है।परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    11 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 36 साल के नेता को ‘युवा’ मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कटघोरा नियुक्ति पर बवाल
    Next Article (कोरबा) दीपका खदान में ट्रैलर की चपेट में आने से निजी कंपनी के एक मुंशी की हुई मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    04/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मृत्यु

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास…

    (कोरबा) शिक्षक जय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु

    (कोरबा) कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दो युवतियां हुई लापता-जांच जारी

    (कोरबा) विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.