Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) होली, ईद और गुड फ्राइडे शांति व सौहार्द से मनाने की गयी अपील
    कोरबा

    (कोरबा) होली, ईद और गुड फ्राइडे शांति व सौहार्द से मनाने की गयी अपील

    By Vinod Mittal03/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हुल्लड़बाजी, जबरन रंग लगाने और ओवरस्पीडिंग पर होगी सख्त कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आगामी होली, ईद और गुड फ्राइडे पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
    बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ अपने-अपने पर्व मनाएं। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, पेयजल, बिजली और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    होली के मद्देनज़र रासायनिक रंगों एवं मुखौटों के विक्रय और उपयोग पर रोक लगाने तथा हर्बल रंगों के प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। किसी पर जबरन रंग न लगाने अपील की गई। होलिका दहन केवल सुरक्षित एवं खुले स्थानों पर करने, विद्युत तारों व ट्रांसफार्मर के समीप आयोजन न करने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्गों पर अस्थायी दुकानें न लगाने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटले ने स्पष्ट किया कि मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में हुड़दंग, जबरदस्ती रंग लगाना, मुखौटा पहनकर हुटिंग करना, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
    रमज़ान के मद्देनज़र मस्जिदों तथा गुड फ्राइडे को लेकर चर्चों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए। नगर निगम को जलापूर्ति और विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, अतः इन्हें शांति, संयम और सद्भाव के साथ मनाए।

    01 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा ट्रैलर पलटा बायपास सड़क मार्ग पर-कई घंटे आवागमन बाधित
    Next Article (कोरबा) कुएं में गिरे ‘अहिराज’ सर्प का सफल रेस्क्यू

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.