* डिब्बा निकलने के बाद स्वान ने ली राहत की सांस
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में एक स्वान के सिर पर डिब्बा घुसा हुआ था और पिछले एक सप्ताह से स्वान इधर से उधर भाग रहा था।
जानकारी के अनुसार वह स्वान अक्सर सुभाष ब्लॉक में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर बैठा रहता था, जिसे लोग अक्सर खाना पानी देते थे। परंतु कही से उसका सर एक डिब्बे में घुस गया। जिसके कारण कई दिनों से उसने कुछ खाया पिया नहीं था, भूख और प्यास से परेशान होकर वह इधर-उधर भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसकी स्थिति देखी तो तुरंत रेस्क्यु टीम को सूचना दी।
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की स्वान इधर-उधर भागने के बाद थक जाने पर कहीं बैठ जाता। दिनों-दिन स्वान की हालत खराब हो रही थी। उसे पकड़ने की भी कोशिश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
सूचना मिलते ही रेस्कयू की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य बबलू कुमार मारुवा, विमल चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, सूर्यभान कुर्मी, नीतीश चौहान सहित अन्य साथियों ने सावधानी पूर्वक स्वान को पकड़ा और डिब्बे को सुरक्षित तरीके से खींचकर बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद स्वान को सुरक्षित मुक्त कर दिया गया।
26 फरवरी / मंथन मित्तल



